Posts

Showing posts from March, 2024

पंजाब मंडी बोर्ड ने यूनियन के साथ की मीटिंग

Image
Thursday 14th March 2024 at 5:20 PM बोर्ड के चे यरमैन ने क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन के सदस्यों को सुना ध्यान से  बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर गहन विस्तार से चर्चा की गई मोहाली // चंडीगढ़ : 14 मार्च, 2024 ::( कार्तिका कल्याणी सिंह - मीडिया लिंक // कर्मचारी स्क्रीन डेस्क ):: पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट द्वारा पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य कार्यालय में क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस दौरान कर्मचारियों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर यूनियन के प्रधान दर्शन सिंह लुबाना ने पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन को कर्मचारियों की मांगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स. बरसट के साथ पुराने समय में कर्मचारियों के हित में किये संघर्षों को याद करते हुए कहा कि वह हमेशा से ही कर्मचारियों के पक्ष में खड़े रहे हैं। इस मौके पर स. हरचंद सिंह बरसट ने यूनियन के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जहां हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रयासरत है, वहीं कर