Saturday, 24 August 2024

कर्मचारी चुनावी जंग:सुरिंदर ग्रुप ने क्लीन स्वीप से जीता चुनाव

Saturday 24th August 2024 at 1:32 PM         Arvinder Phg <arvinder1200@gmail.com>
सुरिंदर सिंह बने पंजाब मंडी बोर्ड इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष

एस.ए.एस. नगर (मोहाली/चंडीगढ़): 24 अगस्त 2024: (मीडिया लिंक//कर्मचारी स्क्रीन)::
पंजाब मंडी बोर्ड इंप्लाइज यूनियन (रजि.) के 18 साल बाद हुए चुनाव में सुरिंदर सिंह ग्रुप ने क्लीन स्वीप करते हुए बड़ी जीत हासिल की है। इस ग्रुप का हर उम्मीदवार  विरोधी उम्मीदवारों से अच्छे वोटों के अंतर से जीता है।
पंजाब मंडी बोर्ड में हुए चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। जिसमें सुरिंदर सिंह ग्रुप से सुरिंदर सिंह ने अध्यक्ष, गुरप्रीत सिंह ने उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार ने महासचिव, हरीश प्रसाद ने प्रेस सचिव और भूपिंदर सिंह ने कैशियर पद पर जीत हासिल की। वोटिंग सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चली। 

इसमें मुख्य कार्यालय, जिला मंडी दफ्तर, कार्यकारी इंजीनियरज़ और उपमंडल दफ्तरों के कर्मचारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। देर शाम नतीजे घोषित होने के बाद सभी ने ढोल की थाप पर भांगड़ा डाला और लड्डूओं से सभी का मुंह मीठा कराया गया। 

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष सुरिंदर सिंह ने सभी का धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि भविष्य में उनकी भलाई के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

पीएयू के सेवानिवृत्त कर्मचारी 9 अक्टूबर को धरना देंगे

  Received From MSB on Tuesday 7th October 2025 at 11:07 AM Regarding PAU Dharna पेंशनभोगियों में भारी विरोध और निराशा लुधियाना : 8 अक्टूबर ...